अज्ञात वाहन के धक्के से किशोर की मौत
चंदौली, जून 14 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पास राजघाट मालवीय पुल ढलान पर शनिवार सुबह वाहन की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में वाराणसी स्थित कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गाजीपुर के मुहम्मदाबाद के रहने वाले राहुल यादव पड़ाव के रतनपुर में मकान बनाकर तीन साल से रह रहे हैं। वह पुणे में चालक है। वहीं पत्नी और बच्चे रतनपुर में रहते हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा आर्यन यादव वाराणसी में डिलेवरी बॉय का काम करता है। शनिवार भोर में करीब चार बजे बाइक से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- मालवीय पुल मोड़ पर शनिवार तड़के किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार 17 वर्षीय आरएन यादव की मौत हो गई। वह मुगलसराय के रतनपुर गांव में किराए पर अपने भाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.