गिरडीह, नवम्बर 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा-जमुआ मुख्य पथ पर पचंबा थाना क्षेत्र के महर्षि होटल एवं गनहारी पुल के बीच सोमवार सुबह सड़क के किनारे से एक व्यक्ति का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया। शव की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के मेरखोगुंडी कला निवासी 40 वर्षीय दिनेश यादव पिता अशोक यादव के रूप में हुई है। शव को देखने के बाद प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क हादसा का प्रतीत हुआ। अज्ञात वाहन के धक्के से दिनेश की मौत हुई है। इस संबंध में अज्ञात वाहन एवं उसके चालक के विरुद्ध पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी मृतक दिनेश के पुत्र सूरज यादव की शिकायत पर दर्ज की गई है। पचंबा पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है और उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। कैसे घटी घटना: मृतक दिनेश के पुत्र सूरज यादव ने पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.