जौनपुर, अप्रैल 23 -- बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर गांव स्थित फोरलेन हाईवे पर मंगलवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से लगभग 30 वर्षीया एक युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी रही। वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेन्द्र दत्त ने बताया कि सुबह सात बजे सूचना मिली कि उक्त स्थल पर एक युवती की क्षत विक्षत लाश पड़ी है। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। लाश की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। युवती काले रंग का सूट पहने हुई थी। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवती की मौत यह भी पढ़ें- 1.64 करोड़ के मादक पदार्थों को कराया गया नष्ट यह भी पढ़ें- हाईवे पार कर रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर, गई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.