गढ़वा, जून 22 -- गढ़वा। रमना-डंडई मुख्य सड़क पर चुंदी गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना में मृतक रमना थाना क्षेत्र के चुंदी गांव निवासी विनोद राम का पुत्र 22 वर्षीय मरांडी कुमार बताया गया है। वहीं घायल रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी जमुना राम का पुत्र 25 वर्षीय मुकेश कुमार शामिल है। बताया गया कि दोनों युवक एक की मोटरसाइकिल पर सवार होकर टंडवा गांव से चुंदी गांव लौट रहे थे। उसी बीच घर से 2 किलोमीटर पहले ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। घटना के बाद रमना पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मरांडी कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाऊस भेज दि...