अज्ञात वाहन के धक्के से आटो सवार पांच लोग घायल
मऊ, जून 9 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। हाजीपुर के पिढवल मोड़ स्थित वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एसयूवी और ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एसयूवी का एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार लोगों को मामूली चोटें ही आईं। बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के निवासी दीपक (25 वर्ष), कालू (24 वर्ष), विनेश (19 वर्ष), सूरज (23 वर्ष) और दीनानाथ (छह वर्ष) ऑटो में सवार होकर पिढवल गांव में तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। स्थानीय कोतवाली के पिढवल मोड़ पर पहुंचे ही थे कि वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर चढ़ने के दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में टक्कर मारने के बाद उक्त वाहन ने एक एसयूवी में भी टक्कर मार दिया और मौके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.