सोनभद्र, अप्रैल 25 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से आटो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वही आटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आटो चालक दुद्धी रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर विंढमगंज की तरफ जा रहा था। दुद्धी रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की रात सवारी लेकर एक आटो चालक विंढमगंज की तरफ जा रहा था। आटो में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। रात लगभग 12 बजे जैसे ही वह दुद्धी कोतवाली के जाबर गांव के कांशीराम आवास के पास पहुंचा, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इससे आटो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान गश्त पर निकले दुद्धी कोतवाली के एसएसआई संजय सिंह की निगाह घायलों पर पड़ी। एसएसआई संजय सिंह ने तुरंत आनन फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस एवं निजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.