अज्ञात वाहन के धक्के से अज्ञात युवक की मौत
मिर्जापुर, जून 27 -- मिर्जापुर,संवाददाता। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाजीपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।शुक्रवार की रात करीब 11 बजे लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अहरौरा की ओर से वाराणसी जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक विजय कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.