अज्ञात वाहन के धक्के बाइक सवार महिला की मौत, देवर घायल
गया, सितम्बर 7 -- आमस थाना क्षेत्र के सांव मोड़ के पास रविवार की रात जीटी रोड की उत्तरी लेन पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। मृतका औरंगाबाद जिले के बंदया थाना क्षेत्र के महरी गांव निवासी सोहराई भुइयां की 33 वर्षीया पत्नी सुंदर देवी थी। जानकारी के अनुसार, सुंदर देवी अपने देवर के साथ बाइक से आमस के शमशेरखाप गांव स्थित अपनी बहन के ससुराल जा रही थी। इसी दौरान सांव मोड़ के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देवर-भाभी बाइक समेत कंक्रीट सड़क पर जा गिरे। सुंदर देवी के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई, जबकि देवर घायल हो गया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुंदर देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल देवर का इलाज चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.