दुमका, मार्च 29 -- दुमका, प्रतिनिधि दुमका-मसलिया मुख्य पथ पर जामा थाना क्षेत्र के कमारदुधानी स्टेडियम के पास शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। महिला को इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान जामा के चकलतीपुर गांव निवासी शिबू सोरेन के रूप में हुई है। मृतक अपनी पत्नी सुंदरी हेम्ब्रम के साथ जामा के झुमरबाद बाइक से गए थे। शाम को दोनों वापस आ रहे थे। इसी बीच स्टेडियम के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वृद्ध शिबू सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने ही एंबुलेंस बुलाकर दोनों को पीजेएमसीएच भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने शिब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.