सासाराम, फरवरी 26 -- दावथ, एक संवादाता। दावथ प्रखंड अंतर्गत एनएच-120 पर धवई गांव के समीप बुधवार की रात अज्ञात वाहन से कुचल साइकिल सवार एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोसटमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमरी निवासी 60 वर्षीय चुनमुन सिंह एक शादी समारोह में बुधवार को अपने गांव से बक्सर जिला के रूपसागर गांव में गए थे। समारोह से वापस घर लौटने के दौरान धवई गांव के समीप डुमरांव-मलियाबाग रोड़ एनएच-120 पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे वृद्ध किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को सीएचसी दावथ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। जहां रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने बताया कि मृतक के पुत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.