बिहारशरीफ, जून 21 -- नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग पर रविवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गयी। मृतक देवशपुरा गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक पुनीत सिंह का 15 वर्षीय पुत्र कृष्णा जी है। वह मां-बाप का इकलौता पुत्र था। मौत की खबर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया है। लोगों की मानें तो श्री गांधी उच्च विद्यालय के पास वह डिवाईडर में बने अवैध कट से सड़क पार कर रहा था। तभी राजगीर की ओर से आ रहा एक वाहन बाइक में धक्का मारते हुए भाग निकला। कृष्णा गाड़ी से गिरकर डिवाइडर से टकरा गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने पोस्टमार्टम क...