जमुई, अप्रैल 11 -- जमुई । निज संवाददाता जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर धनामा गांव के पास शनिवार की सुबह सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के शिवसोना निवासी 30 वर्षीय दिनेश मंडल के रूप में हुई है। शनिवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण था कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तुरंत सदर अस्पताल पहुँचाया गया। हालाँकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दिनेश मंडल अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियाँ और एक नाबालिग बेटा है। परिजनों ने बताया कि दिनेश ट्रैक्टर चलाकर ही अपने परिवार का गुजारा करते थे।पोस्टमॉर्टम कराने पहुँचे परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। वही म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.