अज्ञात वाहन के टक्कर मारकर जख्मी करने की रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- कस्बे के हंसराज गर्ग ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा कि 29 अप्रैल को शाम करीब चार बजे देवी मंदिर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनको पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनके पैर की दो-तीन हड्डियां टूट गईं तथा सिर में भी गहरी चोट आई। तहरीर में यह भी लिखा है कि कस्बे के कुछ दबंग लोगों से जमीन को लेकर उनकी दुश्मनी चल रही है। पहले भी उन पर हमले हो चुके हैं। कोतवाल पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में घर में घुसकर पीटा यह भी पढ़ें- जमीन की रंजिश में युवक का सिर फोड़़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.