रांची, मार्च 22 -- रातू,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच 39 स्थित महाराजा गेट के पास रविवार को दोपहर में वाहन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी, रातू पुलिस ने घायल युवक को तुरंत रिम्स पहुंचाया। जहां उसका इलाज हो रहा है। घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक सब्जी बेचने या खरीदने आया होगा और वाहन के चपेट में आ गया। उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई है। पुलिस युवक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.