गढ़वा, मई 3 -- गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी बाली यादव नामक व्यक्ति रविवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि बाली अपने घर से शौच जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। उसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल लाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.