देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के बेलाबगान में सड़क दुर्घटना में घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने उसके बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक का पता लगा रही है। घायल अजीज उल रहमान उर्फ आदिल दुमका जिला के बंदाजोरी निवासी है। घटना 25 मार्च की देर रात की बताई जा रही है। गश्ती पुलिस ने बेलाबगान, सत्संग चौक से जसीडीह मार्ग पर सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा पाया था और तत्काल सदर अस्पताल देवघर में भर्ती कराया। घायल के मामा आफताब आलम ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उन्हें सुबह करीब 3 बजे घटना की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि युवक को करीब 1 बजे गश्ती पुलिस द्वारा लाया गया था और उसकी हालत काफी नाजुक थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.