रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। मंगलवार दोपहर वोल्टास फैक्ट्री के सामने एक अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के ट्रक के नीचे सोने के दौरान हादसे का अंदेशा है। वह सिडकुल की किसी कंपनी में काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिडकुल स्थित वोल्टास फैक्ट्री के बाहर मंगलवार दोपहर सर्विस लेन में अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। वाहन का पहिया युवक के सिर को कुचलते हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- फैक्ट्री के सामने वाहन ने युवक को कुचला, मौत सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल, एक चाबी और दो सौ रुपये मिले हैं। वहीं देर शाम मृत...