बांका, फरवरी 27 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर थाना क्षेत्र के बेलहर बस्ती स्थित देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह सात बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बंटी यादव की पुत्री आरुषि कुमारी(5) की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दो घंटे तक देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा के समझाने पर जाम हटा दिया गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह सात बजे बच्ची अपने दरवाजे के पास खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अपना संतुलन खो दिया और बच्ची को ठोकर मार दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को परिजनों ने इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.