समस्तीपुर, अप्रैल 1 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुनाथपुर बेला गांव निवासी दिनेश राम के पुत्र विनय राम (25) के रूप में की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विनय राम बुधवार को अपने खेत की स्थिति देखने साइकिल से घर से निकला था। खेत से वापस घर लौटने के दौरान ताल दशहरा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। इधर हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत डायल-112 को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां ...