कटिहार, मार्च 23 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि एनएच 31 पर सरस्वती स्थान, घैरू घाट के निकट रविवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान बरारी निवासी मोतीलाल मंडल की 60 वर्षीय पत्नी लहरी देवी के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...