समस्तीपुर, फरवरी 11 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर रोसड़ा एसएच 55 मुख्य पथ पर सिवान चौक के नजदीक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतिका की पहचान बेलसंडी तारा वार्ड 7 फुलवरिया निवासी स्वर्गीय अमीरचंद्र महतो की पत्नी राजो देवी (75) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वृद्धा पेंशन का रुपया निकालने को लेकर सड़क से जा रही थी इसी बीच अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। इस घटना में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रारंभिक प्रक्रिया के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वही वृद्ध महिला की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मचा हुआ था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया लाश पोस्टमार्टम में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.