अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान
बहराइच, मार्च 29 -- नानपारा। कोतवाली नानपारा के कस्बा स्थित रुपईडीहा बाईपास फलमंडी के पास रविवार की देर रात पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली नानपारा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.