समस्तीपुर, फरवरी 7 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के समस्तीपुर रोसड़ा पथ एसएच 55 पर भरपुरा-बेलसंडी तारा सीमावर्ती धर्म कांटा के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली वार्ड 14 निवासी स्व. हरे किशुन महतो की पत्नी सरस्वती देवी(60) के रूप में हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरस्वती देवी अपनी पुत्री राजो देवी की ससुराल बेलसंडीतारा आई थी। शनिवार को बेटी के ससुराल से वो किसी काम से सिवान चौक गयी। रास्ते मे धर्मकांटा के निकट अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। महिला सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी जहां मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना विभूतिपुर थाना को दी। इस बीच महिला की पहचान होने के बाद घटना की सूचना मिलते ही मृतिका की पुत्री और डिहुली गांव से परिजन भी रोते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.