समस्तीपुर, अप्रैल 28 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच 88 दलसिंहसराय- सिंघियाघाट पथ के कल्याणपुर उतर मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। मृतिका स्व. बुधू पंडित की पत्नी पवित्री देवी (54) बताई गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब 8 बजे जब महिला सड़क के एकदम किनारे से घर की ओर जा रही थी। इस बीच अनियंत्रित अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। आनन-फानन में परिजन व स्थानीय लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी जुटे ही थे कि महिला की मौत हो गई। सड़क पर पड़ी महिला की लाश के कारण कुछ देर तक सड़क जाम की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- सैदपुर में स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर, तीन की मौत घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के पहुंचते ही तत्काल सड़क जाम समाप्त हो गया। मृतिका के चार पुत्र प्रमोद, अरविन्द, अशोक व आलोक हैं। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.