अररिया, मार्च 18 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज-अररिया फोरलेन स्थित सिमराहा थानाक्षेत्र के बारा मानिकपुर ओवर ब्रिज के समीप मंगलवार को हुई वाहन और बाईक की टक्कर में बाईक सवार पुत्र व माता गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसका इलाज जारी है।हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पर भाजपा नेता दिलीप पटेल ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल दोनों माता ओर पुत्र को स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक सुबोध कुमार के निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेजवा दिया है। घायल महिला का नाम अनिता देवी और युवक का नाम अमरदीप मालाकार बताया जाता है,जो नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थानाक्षेत्र के हनुमाननगर गांव के निवासी है। घटना के संबंध में पीड़ितों ने बताया कि वे बाइक से अररिया जा रहे थे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.