बस्ती, जून 20 -- विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के अयोध्या-बस्ती एनएच मार्ग पर स्थित कवलपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। क्षेत्र के अयोध्या-बस्ती हाईवे पर आगे चल रहे बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से एक अज्ञात लग्जरी वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिला को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया, जहां पर घायल महिला की पहचान विमला देवी निवासी गयासपुर थाना तारुन जनपद अयोध्या के रूप में हुई। चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर देख उन्हें अयोध्या स्थित ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...