अररिया, मार्च 8 -- नरपतगंज, (अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर चौक के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक विशेश्वर उर्फ वीसो यादव पोसदाहा पंचायत के मिर्जापुर वार्ड दो का रहने वाला था। इससे पहले शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल विशेश्वर उर्फ वीसो यादव को नेपाल ले जाया गया। नेपाल से तुंरत पटना रेफर कर दिया। शनिवार को इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी। मौत के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम लक्ष्मीपुर चौक के समीप बाइक से विशेश्वर यादव कहीं जा रहा था इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार कर भाग निकला। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए नेपाल ले जाया गया लेकिन चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.