देवरिया, मई 13 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। रामजानकी मार्ग पर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलडार के निकट मंगलवार की रात लगभग साढ़े दस बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दिया, जिससे बाइक पर सवार दो किशोर सहित तीन लोग घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया।थाना क्षेत्र के पलिया निवासी राका 23 पुत्र स्व गिरधारी व पवन 17 पुत्र विजय निवासी पलिया एवं सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के हरखपुरा निवासी किशन 16 पुत्र घूरा प्रसाद बरात जा रहे थे। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर बेलडाड के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया। घटना में बाइक सव...