अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार जख्मी
बेगुसराय, जून 12 -- मंझौल। गढ़पुरा-मंझौल पथ पर शुक्रवार की दोपहर रेफरल अस्पताल मनिगाछी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जख्मी को उठाकर मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जख्मी बाइक सवार की पहचान मछली कारोबारी दरभंगा निवासी लक्ष्मी पासवान (38) के रूप में हुई। वह मंझौल व पहसारा के आसपास एक मित्र के यहां रहकर मछली का कारोबार करता था। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.