हाजीपुर, दिसम्बर 28 -- लालगंज। सं.सू. लालगंज-फकुली मुख्यमार्ग के टोटहां खिचड़ी प्लांट के समीप अज्ञात वाहन ने एक मोटर साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बावजूद इसके स्थानीय लोग उसे एक ऑटो पर लादकर लालगंज रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहांडाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज थाना की पुलिस भी रेफरल अस्पताल पहुंची। मृत व्यक्ति की पहचान जारंग रामपुर निवासी स्व. सुरेंद्र प्रसाद साह के पुत्र आकाश कुमार उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। शव को देख परिजन रोने बिलखने लगे, कोहराम मच गया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृत आकाश हॉर्लिक्स फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशन का काम करता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.