देवरिया, मई 1 -- सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली निवासी एक पोलदार की सुरौली पैकौली बाजार में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पोलदार बोरा की ढुलाई व मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो बेटियां व तीन बेटे हैं।सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली निवासी छठ्ठू यादव के पांच पुत्र हैं। तीसरे नंबर पुत्र अर्जुन यादव (30) पोलदारी करता था। बोरा के ढुलाई व कभी कभार मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की ठोकर से पोलदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम बुधवार की रात 10:00 बजे के करीब हुआ कहीं से काम करके घर के लिए लौट रहा थ...