अज्ञात वाहन की ठोकर से पति की मौत, पत्नी घायल
मधुबनी, मई 13 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के बसैठ-पुपरी एसएच 52 पथ के शिवनगर गांव के निकट बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठी महिला बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों दो अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया एवं महिला की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक की पहचान पतौना थाना के परसौनी गांव के मो. सलाउद्दीन एवं जख्मी महिला की पहचान उनकी पत्नी शहजादी खातुन के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सलाउद्दीन अपनी पत्नी के साथ पुपरी से बाइक से परसौनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष शिव शरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.