देवरिया, मार्च 6 -- बंजरिया, हिन्दुस्तान संवाद। पथरदेवा उपनगर के पूर्वी चौराहे के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की नाले में गिरने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।पथरदेवा उपनगर के मछैला निवासी छोटेलाल यादव (32) पुत्र इंद्रासन यादव पथरदेवा में चप्पल-जूते की दुकान पर काम करते थे। दुकान बंद होने के वह साइकिल से अपने घर जा रहे थे। अभी वह महुआरी मदरसे के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने डनहें ठोकर मार दिया। ठोकर लगने के बाद वह नाले में गिर गए। आसपास के लोग उन्हें नाले से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पति की मौत के बाद पत्नी प्रियंका दहाड़ मारकर रोने लगी और वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.