हाजीपुर, अप्रैल 13 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज वैशाली मुख्यमार्ग में वेदौली चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मौत की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शव घर आते ही परिजनों सहित अन्य लोगों शव को लालगंज वैशाली मुख्यमार्ग के वेदौली मलंग चौक के पास सड़क पर रखकर करीब तीन घंटा तक जाम कर दिया। स्थानीय पुलिस प्रसाशन, मुखिया आदि ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम छुड़वाया। रविवार की शाम जलालपुर पंचायत के कमालपुर गांव निवासी महेंद्र पासवान का 30 वर्षीय बेटा जगवीर पासवान बेदोली चौक पर सब्जी खरीदने आया था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल जगबीर पासवान को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया। जहां प्राथमिक उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.