देवरिया, दिसम्बर 1 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाई के साथ बाइक से मायके जा रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने शनिवार की देर शाम ठोकर मार दी। घायल महिला को आसपास के लोगों ने सीएचसी सलेमपुर इलाज के लिए भेजवाया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे भाई को भी हल्की चोटें आईं हैं। लार थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी ममता देवी (42) पत्नी दिलीप गोंड़ को शनिवार की देर शाम अपने भाई संतोष के साथ बरहज थाना क्षेत्र के सतरांव अपने मायके जा रही थी। सलेमपुर-लार मार्ग पर राउतपार गेट व भुड़ुसरी गांव के बीच पहुंचे थे कि लार के तरफ से आ रहा अज्ञात वाहन पीछे से बाइक में ठोकर मार फरार हो गया। बाइक में ठोकर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चली गई बहन गम्भीर रूप से घायल हो गई। जबकि बाइक चला रहा भाई को हल्की चोटें आई। आसपास के लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.