हाजीपुर, फरवरी 2 -- चेहराकालां,संवाद सूत्र। कटहरा थाने के मथनामिलिक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक राजेश कुमार की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मच्छही मेला देखकर बीते रात में बाइक से घर लौट रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में राजेश के दोस्त विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि राजेश कुमार अपने दोस्त विक्रम कुमार के साथ महावीर झंडा मेले को देखने गया था। घर लौटते समय रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राजेश कुमार वार्ड संख्या 4 निवासी सहेंद्र राय का पुत्र था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। राजेश पढ़ाई के साथ-साथ कोचिंग में भी पढ़ाता थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.