बस्ती, सितम्बर 5 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बसहवा के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। हाईवे पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बसहवा फ्लाईओवर के पश्चिमी छोर पर शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज फुटहिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। दुर्घटना की वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फुटहिया चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक ...