कुशीनगर, जनवरी 5 -- इन्दरपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रामकोला-कप्तानगंज मार्ग स्थित राम लखन मेमोरियल अस्पताल के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक ई-रिक्शा मेन सड़क पर पलट गया। इसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामलखन मेमोरियल हॉस्पिटल के समीप ई-रिक्शा चालक अशोक साहनी पुत्र केदारी साहनी उम्र 38 वर्ष निवासी पटखौली थाना कप्तानगंज बंदेलीगंज के तरफ जाने के लिए मुड़ा था कि पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल ई-रिक्शा चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.