हापुड़, जनवरी 5 -- कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर-फगौता मार्ग पर बीती 20 दिसंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत हो गई। इस मामले में मृतका की पत्नी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव शाहपुर फगौता निवासी सपना देवी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पति शैलेंद्र सिंह शिशौदिया होमगार्ड थे और हापुड़ में कार्यरत थे। बीते 20 दिसंबर को उनके पति हापुड़ से ड्यूटी कर वापस गांव आ रहे थे। जब वह कमालपुर-फगौता मार्ग पर अबरार के क्रेशर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। किसी प्रकार घायल को उनके भतीजे ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान 24 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.