बागपत, फरवरी 28 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुफा मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से प्रसाद विक्रेता की मौत हो गई। मृतक जवाहर नगर लोनी का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बागपत कोतवाली क्षेत्र के गुफा मंदिर के पास देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने 45 वर्षीय संतोष को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मौके पर ही संतोष की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मृतक जवाहर नगर लोनी का रहने वाला संतोष था। वह निवाडी की परशुराम कॉलोनी निवासी दीपक के साथ गुफा मंदिर की दुकानों म...