बाराबंकी, मार्च 16 -- रामनगर। फतेहपुर सड़क मार्ग पर अगानपुर के पास बने रेलवे पुल पर बना हाइट गेज रविवार की रात किसी वाहन की टक्कर से टूट गया। आस पास पड़े मधुमक्खी के डिब्बों को देख लोगों का अंदाजा है कि मधुमक्खी के बॉक्स लेकर जा रहे वाहन ने हाइट गेज को तोड़ा है। मौके पर मधुमक्खियां भी भनभना रही थी व वाहन का कुछ टूटा सामान भी पड़ा था। फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर अगानपुर गांव के पास रेलवे का संकरा पुल बना है। जिस पर बड़े वाहन न निकल सकें इसके लिए हाइट गेज लगाया गया है। बीते महीने भी यह हाइट गेज टूट गया था। अब फिर यही हाइट गेज दूसरी बार भी टूटा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल यातायात के लिए बहुत जरूरी है। सीतापुर व दिल्ली जाने वाली बसें व ट्रक सब इसी मार्ग से गुजरते हैं। अब इस मार्ग पर बड़े वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.