अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती घायल
देहरादून, जून 9 -- देहरादून। देहरादून जू के पास स्थित पुल पर छह जून की सुबह करीब छह बजे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार निधि सिंह और उनके सहकर्मी अभिषेक सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया। निधि के सिर में फ्रेक्चर हुआ है और निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। युवती के पिता राजकुमार की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.