अमरोहा, अप्रैल 15 -- अज्ञात वाहन की टक्कर से मंगलवार रात स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर के मोहल्ला अंवतिका नगर निवासी कमल प्रजापति (28) पुत्र स्वर्गीय चिरंजी, मोहल्ला धुनपुरी निवासी किशन प्रजापति व जलाल नगर मोहल्ला निवासी राहुल मंगलवार शाम स्कूटी से बिजनौर जनपद के फीना में गए थे। तीनों स्कूटी से देर रात घर वापस लौट रहे थे। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर आनंद डिग्री कालेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार कमल प्रजापति की मौत हो गई। जबकि किशन व राहुल घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.