औरैया, अप्रैल 4 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार एक वृद्ध और उनकी नातिन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कस्बा आजाद नगर निवासी विनोद दुबे अपनी नातिन सोना के साथ स्कूटी से किसी कार्य से औरैया गए थे। वापस लौटते समय गढ़िया ओवरब्रिज के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विनोद दुबे की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। वहीं सोना को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद अज्ञात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.