औरैया, मार्च 5 -- औरैया, संवाददाता। औरैया-दिबियापुर बाईपास पर बुधवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में साले की मौत हो गई। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के छोटा पुरवा निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र पुत्र जयपाल सिंह बुधवार शाम अपने भाई के साले 48 वर्षीय वक्षराज पुत्र भौती प्रसाद निवासी बमरौली, बांदा के साथ बाइक से मंगलपुर से औरैया आ रहे थे। बताया जाता है कि जब वे औरैया-दिबियापुर बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.