शाहजहांपुर, मई 16 -- खुटार। खुटार बंडा रोड पर मलिका गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मलिका गांव निवासी बटेश्वर सिंह(65) शुक्रवार दोपहर साइकिल से खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज मृतक के पुत्र कमलेश सिंह और शिवप्रताप सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे क...