बांदा, मार्च 5 -- बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। पपरेंदा गांव निवासी 65 वर्षीय राजकुमार सिंह अपनी साइकिल से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजकुमार सिंह को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बांदा भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...