रामपुर, जून 15 -- सैफनी/शाहबाद। गलपुरा गांव निवासी जय नारायण (24) साइकिल से मुरादाबाद जा रहा था। रवाना पट्टी गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जय नारायण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...