बिजनौर, जुलाई 18 -- चांदपुर-धनौरा मार्ग पर स्थित गांव अलावलपुर के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।गांव सुन्दरा निवासी 50 वर्षीय जागेश पुत्र कल्याण सिंह चांदपुर में एक व्यापारी के यहां चौकीदार का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे वह ड्यूटी के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत जैसे ही गांव अलावलपुर के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जागेश की मौके...