औरैया, मई 25 -- फफूंद, संवाददाता। दिबियापुर रोड पर डिग्री कॉलेज के आगे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम जसा का पुरवा निवासी 50 वर्षीय नंदराम पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप दोहरे रविवार रात करीब 10 बजे साइकिल से अपने गांव से फफूंद स्थित बेटे के पास आ रहे थे। जैसे ही वह दयालनगर बंबा से आगे दिबियापुर रोड पर पहुंचे, तभी फफूंद की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नंदराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन...